फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health,development,kathua news

दूरदराज क्षेत्रों में 108 डायल कर मिलेगी एंबुलेंस सुविधा

विज्ञापन
health,development,kathua news
बिलावर। दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को अब 108 नंबर डायल करने पर एंबुलेंस सुविधा मिलेगी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस दो एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गईं। एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा ने उप जिला अस्पताल बिलावर में एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। अधिकारी ने बताया के सरकार की ओर से लोगों की मांग को पूरा किया गया है। दो एंबुलेंस से उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसमें से एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रामकोट के लिए है और दूसरी एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मछेड़ी के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। बीएमओ बिलावर डॉ. गंगाराम, बीडीसी सदस्य सहित अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि लोगों की यह पुरानी मांग थी कि दूरदराज क्षेत्रों के लिए एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। कई बार लोगों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर या फिर जिला अस्पताल कठुआ जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। अब सरकार की ओर से एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध होने पर इलाके के कई हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed