फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Guru Sharanand Ji Maharaj's 83rd birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया गया गुरु शरणानंद जी महाराज का 83 वां जन्मोत्सव

विज्ञापन
Guru Sharanand Ji Maharaj's 83rd birth anniversary celebrated with pomp
शहर के शिवानगर स्थित आश्रम में गुरुशरणानंद जी जन्मोत्सव पर झूमते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। सार शब्द मिशन के संस्थापक गुरु शरणानंद जी महाराज का 83 वां जन्मोत्सव हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से मनाया गया। शहर के शिवा नगर स्थित अद्वैत स्वरूप आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु का आशीष प्राप्त किया।
विज्ञापन

वीरवार को आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सुबह विधि विधान से गुरु का पूजन किया गया। इसके बाद आश्रम में सत्संग व प्रवचन का आयोजन हुआ। आश्रम संचालिका ज्योत्सना नंद बाई जी ने जीवन में गुरु के महत्व से परिचित कराते हुए कहा कि हमारे ग्रंथों में गुरु का महत्व बताया गया है। मानव जीवन में गुरु को ईश्वरतुल्य माना गया है। गुरु ही शिष्य का मार्गदर्शन करते हैं और वे ही जीवन को ऊर्जामय बनाते हैं। जीवन के विकास के लिए गुरु बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। गुरु मनुष्य के जीवन को भवसागर से पार लगाने में नाविक का भूमिका निभाते है। वे हितचिंतक, मार्गदर्शक, विकास प्रेरक होते हैं। लिहाजा हमें गुरु के दिखाए मार्ग का ही अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान गुरु के जन्मदिवस पर केक भी काटा गया। इस दौरान लोगों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed