फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   GDC Hiranagar dominates among SIH Grand Finale jury members

Kathua News: एसआईएच ग्रैंड फिनाले जूरी सदस्यों में जीडीसी हीरानगर का दबदबा

विज्ञापन
GDC Hiranagar dominates among SIH Grand Finale jury members
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल (जीएलडीएम) डिग्री कॉलेज हीरानगर को एक और गौरव प्राप्त हुआ है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2025 के ग्रैंड फिनाले में जम्मू-कश्मीर के सात चुनिंदा प्रोफेसरों को राष्ट्रीय स्तर पर जूरी सदस्य नियुक्त किया गया है। इनमें 4 सदस्य हीरानगर डिग्री कॉलेज के हैं और साथ ही जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का नेतृत्व इसी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ प्रज्ञा खन्ना करेंगी।
विज्ञापन

इनके अलावा टीम में हीरानगर से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ हरविंदर कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर रूपाली जमवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राकेश शर्मा शामिल रहेंगे। इसके अलावा जीडीसी उधमपुर से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रवीण सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पियाली अरोड़ा और गवर्नमेंट कॉलेज आफ एजुकेशन जम्मू से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सोनम गंडोत्रा शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह ग्रैंड फिनाले 8 व 9 दिसंबर 2025 को हैदराबाद के वर्धमान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित हो रहा है। जहां यह टीम स्मार्ट एजुकेशन, एनईपी-2020 से जुड़ी ऑटोमेशन प्रणालियां, डिजिटल मेंटल हेल्थ प्लेटफॉर्म तथा अकादमिक उद्योग इंटरफेस तकनीक जैसे विषयों पर देशभर की छात्रा टीमों की प्रस्तुति का मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed