{"_id":"6158b82a8ebc3e965872ab73","slug":"gandhi-jyanti-kathua-news-jmu244949011","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता को दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता को दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी दौरान यहां पूर्व मंत्री अरुण जेटली की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया। इस दौरान रविंद्र रैना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने में सफल हुई है। पूरे देश ने प्रधानमंत्री की मुहिम के साथ जुड़कर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता का यह सपना भी था कि लोग स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करें। हमें मिलकर इस सपने को साकार करना है। इसके लिए विदेशी वस्तुओं को खरीदना बंद करना होगा। हमें स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया।
वहीं दूसरी तरफ गांधी जयंती पर गैर सरकारी संस्था शक्तिपुंज की ओर से भी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के अध्यक्ष कुलजीत सिंह और अन्य सदस्यों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।