{"_id":"6aeb8700bfd19d36f8c2b08597444ac1","slug":"freshers-party-made-a-fun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेशर पार्टी में मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेशर पार्टी में मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 11 Oct 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी कालेज आफ एजुकेशन में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें छात्राओं ने बढ़े जोश व उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
फ्रेशर पार्टी की शुरुआत में सीनियर विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों को अपना परिचय दिया और उसके बाद डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।
इसके बाद नए विद्यार्थियों ने अपने कालेज के अब तक के अनुभव को सभी विद्यार्थियों के साथ साझा किया और सीनियर्स का फ्रेशर पार्टी के आयोजन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
वहीं कालेज के प्रिंसिपल डा. जीपी सचदेव ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आपसी तालमेल बढ़ता है और रेगिंग जैसी घटनाओं को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं मेंहदी प्रतियोगिता में शिक्षा ने पहला स्थान, हरनीत ने दूसरा स्थान और नीशा, नेहा और मिनाक्षी ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। इस मौके पर चेयरपर्सन अनु डोगरा, प्रियंका, मिनाक्षी, दिपीका व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।