फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Four people injured in road accident

सड़क हादसे में चार लोग हुए घायल

विज्ञापन
Four people injured in road accident
बिलावर। मछेडी गांव के दीना मोड़ के पास एक वाहन सड़क से 100 फुट नीचे गिर गया। वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार की शाम 6:30 बजे के करीब हुआ। वाहन में सवार लोग मछेडी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 100 फुट नीचे गिर गया।
विज्ञापन

जब आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो इलाके के कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और वाहन में फंसे 4 लोगों को बाहर निकालने लगे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर इलाज के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया। देर शाम तक घायलों का इलाज उप जिला अस्पताल में किया गया। घायल हुए 4 लोगों की पहचान 27 वर्षीय बाबूदीन बिलावर जोत गांव निवासी, नाठी गांव के 23 वर्षीय अतर हुसैन, 20 वर्षीय दीपक सिंह उत्तर प्रदेश और 11 वर्षीय गुरु पुत्र चमनलाल हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बिलावर पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed