{"_id":"67b78f5930459692660bdda0","slug":"four-passenger-shed-ready-in-city-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1008-117595-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहर में चार पैसेंजर शेड बनकर तैयार, पहली ही बारिश में बने राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहर में चार पैसेंजर शेड बनकर तैयार, पहली ही बारिश में बने राहत
विज्ञापन
कठुआ के कालीबड़ी में पैसेंजर शेड बारिश में बना राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कालीबड़ी चौक, नहर चौक, मुखर्जी चौक और शहीदी चौक पर मिली सुविधा
-जल्द जराई और हटली मोड़ में भी तैयार होंगे प्री फैब्रिकेटिड पैसेंजर शेड
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर की मुख्य सड़कों पर यात्रियों को अब बरसात और कड़कती धूप में सड़क किनारे खड़े होकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने चार पैसेंजर शेड स्थापित कर दिए हैं जबकि दो और जल्द तैयार कर दिए जाएंगे। पहले ही दिन यात्रियों को बारिश में इन प्री फैब्रिेटिड पैसेंजर शेड का लाभ मिलता नजर आया।
खास बात यह है कि यह शेड आने वाले समय में यातायात प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बस स्टॉप का भी काम करेंगे। इससे बीच सड़क पर रुकने वाले यात्री वाहनों से होने वाली परेशानी से भी बचा जा सकेगा। कालीबड़ी चौक, नहर चौक, शहीदी चौक और मुखर्जी चौक पर वीरवार को यात्री बारिश में खुले में इंतजार करने या दुकानों का सहारा लेने की जगह इन पैसेंजर शेड में रुके हुए नजर आए। उधर, प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में जराई अड्डा और हटली मोड़ में भी इसी तरह के प्री फैब्रिकेटिड ढांचे तैयार किए जाएंगे।
दरअसल, कठुआ में कालीबड़ी और हटली मोड़ से शहर के हाईवे से जुड़ी दो मुख्य एंट्री हैं। दोनों ही जगह पर यात्रियों को बस स्टॉप के साथ-साथ पैसेंजर शेड की सुविधा न होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर कालीबड़ी चौक इसलिए भी महत्वपूर्ण है चूंकि जिले के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहन और फिर कठुआ से जम्मू की ओर जाने वाले वाहन भी इसी चौक से होकर गुजरते हैं। स्कूली बच्चों, कॉलेज के विद्यार्थियों, कर्मचारियों से लेकर आमजन को हर तरह के मौसम की मार खुले में झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन
जराई चौक व हटली मोड़ में भी जगह का चयन किया जा रहा है
नगर परिषद कठुआ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जिला उपायुक्त कठुआ के निर्देश पर चिन्हित स्थानों पर पैसेंजर शेड का काम पूरा किया जा रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। जराई चौक और हटली मोड़ में भी प्री फैब्रिकेटिड पैसेंजर शेड के लिए जगह चिन्हित की जा रही हैं।