{"_id":"6737ae84aee14007ef068ee5","slug":"foreign-tourist-found-wandering-in-border-area-of-hiranagar-detained-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua : हीरानगर के बॉर्डर एरिया में घूमता मिला विदेशी पर्यटक हिरासत में, पूछताछ में हुआ यह खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua : हीरानगर के बॉर्डर एरिया में घूमता मिला विदेशी पर्यटक हिरासत में, पूछताछ में हुआ यह खुलासा
Sat, 16 Nov 2024 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:57 AM IST
सार
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे स्थानीय लोगों ने बार्डर पुलिस पोस्ट चकड़ा को सूचना दी कि क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक घूम रहा है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अनिल कुमार
विस्तार
हीरागनर के चकड़ा से सटे चक भगवाना में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों ने साइकिल पर घूमते इटली के एक पर्यटक टोरिनो से सियाका मार्को को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उन्हें आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे स्थानीय लोगों ने बार्डर पुलिस पोस्ट चकड़ा को सूचना दी कि क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक घूम रहा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए मढ़ीन पुलिस पोस्ट लाया गया। पूछताछ में उसके पास से वीजा ऑन अराइवल मिला है।
विज्ञापन
वह 12 नवंबर 2024 को अटारी बॉर्डर से भारत आया था और अमृतसर में रुका था। यहां उसने भारतीय सिम खरीदा। अमृतसर में दो रात और पंजाब के दीनानगर में एक रात रुका था। पता चला कि हाईवे पर जाम के चलते पर्यटक ने सीमावर्ती इलाके से जाने वाले रूट को चुना था।
विज्ञापन