फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   football match

बराबरी पर रहा मैत्री फुटबाल मैच

विज्ञापन
football match
जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव नुजहत गुल के निर्देश पर शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैत्री फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। फुटबॉल अकादमी और कठुआ यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच हुए इस मुकाबले में दोनो ही टीमों ने दो-दो गोल किए जिसके चलते मुकाबला ड्रा रहा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स काउंसिंल के संभागीय खेल अधिकारी अशोक सिंह की देखरेख में हुए इस मुकाबले के दौरान डीएसपी डीआर सुखदेव सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उपयुक्त कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस आयोजन के संबंध में संभागीय खेल अधिकारी ने बताया कि मैच का एकमात्र उद्देश्य खिलाड़ियों को सॉकर लीग के लिए तैयार करने के साथ उनमें अनुशासन और खेल भावना के मूल्यों को विकसित करना था।
विज्ञापन

मैच के दौरान एफसी यूनाइटेड कठुआ के लिए अनिकत और शिवदयाल ने एक-एक गोल किया, जबकि स्पोर्ट्स काउंसिल फुटबॉल अकादमी कठुआ के लिए हर्ष और कृष ने एक-एक गोल किया। दोनों टीमों के बीच मैच ड्रॉ रहा और दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी डीआर ने आने वाले दिनों में इस तरह की और चैंपियनशिप आयोजित करने के लिए कहा। उन्होंने खेलों में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए खेल परिषद के सचिव को भी मैच के आयोजन में शामिल किए जाने पर आभार जताया।

वहीं उन्होंने कोविड प्रतिबंधों में ढील के बाद खेल संस्कृति में नई जान फूंकने के लिए खेल परिषद के कदम की सभी सराहना की। मैच का संचालन सतुश कुमार साई फुटबॉल कोच ने किया। वहीं, इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में इकबाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, शकील अहमद, राजिंदर सिंह के अलावा फुटबाल कोच सतपाल सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed