फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   fire

हीरानगर: करंडी में आग लगने से गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
fire
अब तक फसल में आग लगने की लगभग एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 90 कनाल भूमि पर लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है। बुधवार को करंडी गांव में गेहूं की फसल में आग लग गई। इस दौरान दो कनाल में लगी फसल आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजबाग के नजदीक करंडी गांव स्थित खेत में ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से घटना हुई, जिससे दो कनाल में लगी फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि जीतलाल के खेत में सुबह करीब नौ बजे आग लगी। इस पर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन

उधर, दमकल कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचते ही आग को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दो कनाल में लगी गेहूं की फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed