फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Fire in Poultry Farm

Kathua News: पोल्ट्री फार्म में लगी आग से सामान राख, मदद की लगाई गुहार

विज्ञापन
Fire in Poultry Farm
-हरदो मुट्ठी में भी घर में शॉट सर्किट से लगी आग की भेंट चढ़ा सामान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पोल्ट्री फार्म में लगी आग से अंदर पड़ा सामान राख हो गया। हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ जब पोल्ट्री फार्म में कोई भी मौजूद नहीं था। गनीमत यह रही कि इस हादसे के पोल्ट्री फार्म खाली था जिसके चलते वहां मुर्गी पालन के लिए लगाएं गे ढांचे को ही नुकसान पहुंचा है।
पीड़ित असगर अली ने बताया कि जब यह हादसा हुआ वह किसी सगे संबंधी की हुई मौत के चलते उनके घर गए हुए थे। लोगों से हादसे की सूचना उन तक पहुंची। जिसके बाद वह आनन फानन में परिवार सहित मौके पर पहुंचे और पाया कि पोल्ट्री फार्म का ढांचा पूरी तरह से जल चुका था और उसमें रखा सामान भी राख हो गया था। हालांकि स्थानीय लोगों इसकी सूचना दमकल दस्ते को भी दी जा चूकी थी। लेकिन जब तक उन्होंने आग पर काबू पाया। सारा सामान जल चुका था। पीड़ित ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई की जाए। क्योंकि उसके पास अपनी जीविका चलाने का और कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, राजबाग क्षेत्र के हरदो मुट्ठी दलोटी गांव में आधी रात को शॉट सर्किट से लगी आग से घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। सोमवार की आधी रात में आग उस वक्त लगी जब घर में कोई भी मौजूद नहीं था। घर की महिला निशु ने बताया कि वह परिवार सहित अपने मायके गई हुई थी। जब रात को आग लगी। उन्होंने बताया कि उनके पति कारपेंटर का काम करते हैं। घर के निर्माण कार्य के लिए रखा हुआ पैसा, गहने के अलावा बच्चों के स्कूली कपड़ों के साथ-साथ उनके पुस्तकें भी नहीं बचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के मुखिया माडू राम ने बताया कि बीती रात बिजली नहीं होने के चलते पहले तो उन्हें आग लगने का पता ही नहीं चला। जब पता चला तो बड़ी देर हो चुकी थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश तो की लेकिन घर के भीतर रखा सारा सामान तब तक जल कर राख हो चुका था। ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed