{"_id":"61ddd30b8abd4a67803b9a91","slug":"farmers-protested-demanding-compensation-kathua-news-jmu251709085","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। बारिश के कारण बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा न मिलने पर मंगलवार को किसानों ने मढीन तहसील कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार से बात के दौरान यह चेतावनी भी दी कि अगर जल्द मुआवजा राशि उन्हें नहीं मिली तो वह सड़कों पर आंदोलन शुरू करेंगे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा करीब 3 महीने पहले बेमौसम बारिश के कारण धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। कुछ इलाकों में पूरी फसल नष्ट हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और किसानों को संभव सहायता राशि देने का वादा किया, लेकिन अब इतने महीने बीत जाने के बावजूद किसानों को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली है। इस बारे में अधिकारियों से बात करते हैं तो यही बताया जाता है कि जल्द सहायता राशि किसानों के खातों में डाल दी जाएगी और यह टालमटोल पिछले कई महीनों से चल रही है। इसी दौरान प्रर्दशकारियों ने तहसीलदार से भी बात की और चेतावनी दी कि जल्द मुआवजे की राशि किसानों को नहीं मिली तो हम सड़कों पर आंदोलन करेंगे। तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि बहुत जल्द सहायता राशि किसानों के बैंक खातों में पड़नी शुरू हो जाएगी। प्रदर्शन में मखनी बंदराल, छबील सिंह, बलवान सिंह, रामपाल शर्मा, सुनील शर्मा, अश्वनी सैनी, रोमाल सिंह आदि शामिल रहे।