फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Farmers demonstrated unity by taking out a rally and submitting a memorandum.

Kathua News: किसानों ने रैली निकालकर दिखाई एका,सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
Farmers demonstrated unity by taking out a rally and submitting a memorandum.
बनी में रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे किसान संवाद
पहाड़ी उपमंडल बनी में किसान अपनी समस्याओं को लेकर मुखर हो गए हैं। सोमवार को किसानों ने रैली निकालकर एकजुटता दिखाई। इस दौरान आपदा से हुए नुकसान और उसकी भरपाई की मांग करते हुए सरकार को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने रैली में भाग लिया। किसानों ने हाल ही में हुई भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण की माफी की मांग को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। रैली के बाद किसानों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने सरकार को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बनी को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों ने उल्लेख किया कि लगातार प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर भारी वर्षा के कारण उनकी फसलें नष्ट हो गई हैं। इससे कृषि कार्य संकट में आ गया है। ऐसी स्थिति में सरकार को राहत पैकेज प्रदान कर किसानों की मदद करनी चाहिए। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज ने कहा कि किसानों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। प्राकृतिक आपदाओं ने उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है और वे कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह किसानों का केसीसी ऋण माफ करे और फसल क्षति की उचित भरपाई सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अहमद ने भी किसानों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। बार-बार आने वाली आपदाएं और बढ़ता कर्ज़ उनकी स्थिति को दयनीय बना रहा है। सरकार को तत्काल प्रभाव से राहत उपाय लागू करने चाहिए ताकि किसानों को संबल मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व सरपंच उत्तम चंद सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।



आजीविका ही नहीं प्रभावित हुई, आगे की खेती भी संकट में



किसान अली मोहम्मद, अयाज अहमद ने बताया कि भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इससे न केवल उनकी आजीविका प्रभावित हुई है, बल्कि आगामी कृषि चक्र भी संकट में पड़ गया है। किसानों ने सरकार से तत्काल राहत पैकेज की मांग की है ताकि वे दोबारा खेती शुरू कर सकें। जय प्रकाश ने बताया कि कई किसान प्राकृतिक आपदाओं के कारण कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं। रैली में यह मांग प्रमुखता से उठी कि सरकार किसानों का बकाया केसीसी ऋण माफ करे ताकि वे आर्थिक रूप से फिर से सशक्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed