फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   farmer protest for compensation

मुआवजा न मिलने पर बिफरे

Mon, 06 Oct 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 06 Oct 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
farmer protest for compensation
किसान सभा की ओर से रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हरिचंद जलमेरिया ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा न मिलने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन


रविवार को हुई किसान सभा की बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर सरकार से बाढ़ पीडितों विशेषतौर पर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने  की मांग की गई। जलमेरिया ने कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बरसात से यहां कई लोगों के कच्चे मकान गिर गए और कई पशु बाढ़ में बह गए।
विज्ञापन


पहले बारिश न होने और बाद में भारी बरसात और आंधी से मकई और धान की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। लिहाजा सरकार को अब बिना देर किए तमाम पीड़ितों को मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा ने प्रस्ताव के माध्यम से सरकार से बिलावर को जल्द से जल्द जिले का दर्जा देने की भी मांग की। इस संबंध में बाद में एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेजा गया। इस अवसर पर राजकुमार, तारामनी, मनसाराम, दन्नाराम, तारा सिंह, भगतराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed