फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   farmer news

Kathua News: किसानों ने तहसील कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
farmer news
हीरानगर। खराब मौसम के कारण फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने मढीन तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो किसान सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल नेकां नेता धर्मपाल कुंडल ने कहा कि एक तरफ जहां केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय दुगनी करने के दावे कर रही है, वहीं प्रदेश प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रहा है। पिछले कई वर्षों से किसान बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 2014, 2019-22 और 23 में मौसम की मार से फसलों को नुकसान हुआ। संबंधित विभाग की ओर से रिपोर्ट तो तैयार की गई लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला। अब किसानों के सब्र का बांध टूट रहा है। किसान नेता घनश्याम शर्मा ने कहा जिस तरह से तेलंगाना सरकार ने किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, इसी तरह यहां के किसानों को भी विशेष योजनाएं बनाकर लाभ दिया जाए। अगर किसानों की इसी तरह से अनदेखी होती रही तो सभी किसान संगठित होकर अपने हक की मांग सड़कों पर उतर कर करेंगे। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एक ज्ञापन भी तहसीलदार लेखराज को सौंपा। प्रदर्शन में किसान नेता चौधरी शिवदेव सिंह, अक्षय सिंह, राज सिंह, जांगीराम और मखनी बंदराल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article