फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Fair organized to make youth workers

युवाओं को कामगार बनाने के लिए लगाया मेला

विज्ञापन
Fair organized to make youth workers
औद्यागिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं को जानकारी देते संस्थान के अधीक्षक। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। युवाओं के कौशल में विकास कर उन्हें बेहतर कामगार बनाने के उद्देश्य से शहर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया। संस्थान के अधीक्षक अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मेले के दौरान जिला में चल रही औद्योगिक इकाईयों के द्वारा मेले में आए इच्छुक युवाओं का पंजीकरण किया गया ताकि भविष्य में उन्हें उनकी इकाईयों में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा सके।
विज्ञापन

मेले के संबंध में संस्थान के अधीक्षक ने बताया कि एक दिन के इस आयोजन में जिला में काम करने वाली पांच औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों ने यहां आकर 100 युवाओं का पंजीकरण किया है। जिसमें आवेदक युवाओं को मौके पर ही अप्रेंटिसशिप की पेशकश हासिल करने और उद्योग में काम करने के प्रत्यक्ष अवसर हैं। जिससे उन्हें नए कौशल विकसित करने का मौका मिलेगा। इसके साथ सरकारी मानकों के अनुसार मानदेय भी मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं कौशल विकास और उद्यमशीलता क्षेत्रीय निदेशालय के सहायक निदेशक गुरमीत सिंह ने बताया कि भारत सरकार के स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत इस मेले का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। ताकि काम करने के इच्छुक आवेदकों की पहचान कर उन्हें और कार्यकुशल बनाया जाना है। उनहोंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा 5वीं से 12वीं तक की परीक्षा पास की है और उनके पास कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र हैं, या आईटीआई डिप्लोमा धारक या स्नातक पास किया है। ऐसे सभी अभ्यर्थी अप्रेंटिस मेले में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के अंकुश शर्मा, जिला कोष अधिकारी मनोहर लाल, जीपी फंड के मेहर चंद, अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हीरानगर अनूप शर्मा, अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बसोहली अमनप्रीत आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed