{"_id":"5741fa4e4f1c1bb215690cf9","slug":"extreme-heat-torture-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड गर्मी में बिजली कटौती ने किया टॉर्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड गर्मी में बिजली कटौती ने किया टॉर्चर
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sun, 22 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
नहर में नहाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
प्रचंड गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। रविवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। शनिवार की रात का तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं बिजली विभाग के शट डाउन ने परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी के चलते शहर के सभी चौक-चौराहे और सड़कें सुनसान रहीं।
विज्ञापन
बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। शाम को सूर्य ढलने के बाद लोगों ने ड्रीम लैंड पार्क का रुख किया और नहर में नहाकर गर्मी से छुटकारा पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सूर्य देव किसी भी तरह से रहम नहीं दिखा रहे हैं। बिजली विभाग ने भी भीषण गर्मी के अहसास को और बढ़ाने का काम किया। बिजली विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते रविवार को शट डाउन लिया था। 66 केवी लाइन में मरम्मत की गई थी।
विज्ञापन
इसके चलते सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बिजली गुल रही। कठुआ-3, जिला सचिवालय, सीटीएम-1 और 2, भरमोरा, प्रताप नगर, जिला पुलिस लाइन, एमईएस और आसपास के इलाके नौ घंटे बिना बिजली के रहे। भीषण गर्मी के चलते वाहनों की आवाजाही कम रही।
लोग बाहर आए वह गर्मी से बचने का हर संभव प्रयास करते नजर आए। चेहरे पर कपड़ा लपेटने के साथ-साथ छातों का इस्तेमाल किया। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था।