फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Extra fare

यात्रियों के साथ हो रही लूट का विरोध जारी

विज्ञापन
Extra fare
निर्धारित यात्री किराया लिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते भुलड़ी वासी, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
कठुआ। बनी-ढग्गर मार्ग पर चलने वाले यात्री वाहन यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। लोगों ने इसका विरोध लगातार तीसरे भी दिन जारी रखा। सोमवार को भुलडी में दर्जनों स्थानीय लोगों ने बनी-ढग्गर मार्ग को जाम कर जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में तय किराए पर वाहनों का परिचालन नहीं हुआ तो वह इस मार्ग से किसी भी वाहन को गुजरने नहीं देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल रतनचंद ने रोष जताते हुए कहा कि मार्ग पर चलने वाली मिनी बसों और सूमो के चालक यहां आरटीओ के निर्धारित किए 27 रुपये किराए के स्थान पर 50 रुपये वसूले रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। इसका विरोध तीन दिनों से जारी है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी दो दिनों तक वह इसी तरह अपने प्रदर्शन को जारी रखेंगे। ताकि, प्रशासन का ध्यान इस ओर जाए। प्रशासन इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों के लिए निर्धारित किराए को लागू करे। अगर यह भी संभव न हो तो लोगों की सुविधा को देखते हुए आरटीसी बस उपलब्ध कराए। अगर इसके बाद भी लोगों के साथ हो रही लूट पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई नहीं होती है, तो मजबूरन लोग कठुआ आरटीओ कार्यालय में जाकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed