फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Exemption dose of Corona given to 129 beneficiaries

129 लाभार्थियों को दी कोरोना की एतियातन डोज

विज्ञापन
Exemption dose of Corona given to 129 beneficiaries
कठुआ। जिला में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद इसकी रोकथाम के लिए प्रयास शुरू हो गए है। मंगलवार को शहर के वार्ड 2 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 129 लाभार्थियों को कोरोना की एतियातन दी जाने वाली डोज के टीके लगाए गए। वहीं इस मौके पर आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण करवाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। जिसमें 280 लोगों के पंजीकरण हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख इंदू रेखा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मिले मार्गदर्शन के आधार पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों को कोरोना की तीसरी डोज देने के साथ उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने में भाजपा के कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। वहीं इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन ने कहा कि कोरोना महामारी के शुरू होने के साथ पार्टी के कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी सहायता कर रहे है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अजय शर्मा, भाजयुमो प्रधान मनमोहन पंगोत्रा, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता सुरेखा, मीडिया प्रभारी रजत खुल्लर, कमल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed