कठुआ। पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग की ओर से जिला में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को रोकने के लिए कार्रवाईयों का क्रम जारी है। रविवार को विभिन्न छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग ने 1000 किलोग्राम लाहन बरामद करने के उपरांत उसे नष्ट कर दिया है।
आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देशानुसार गठित टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक आबकारी अरुण कुमार, रजी अहमद, अमित शर्मा ने जिले के परसोचक, लब्दूचक, तरफ सांझी और जराई क्षेत्रों में छापेमारी की। जहां अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब का निर्माण करने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई 1000 किलोग्राम लाहन को बरामद किया गया और बाद में नष्ट कर दिया गया।