फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ex-servicemen and senior citizens, including the disabled, were honoured.

Kathua News: दिव्यांगों समेत पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
Ex-servicemen and senior citizens, including the disabled, were honoured.
भारतीय जनता पार्टी कठुआ जिला इकाई की ओर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक, प्रजा परिषद आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अन्दोत्रा ने की।
विज्ञापन




मुख्य वक्ता के रूप में जेएंडके भाजपा महासचिव संजीता डोगरा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है जो समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा की और प्रजा परिषद कार्यकर्ताओं के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्हीं के बलिदानों के कारण आज जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है।
विज्ञापन



गोपाल महाजन ने सेवा पखवाड़ा को देशभर में चल रहे सेवा अभियान का हिस्सा बताते हुए कहा कि भाजपा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपदेश अन्दोत्रा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना, उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. भरत भूषण ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का माध्यम है। उन्होंने पूर्व सैनिकों और प्रजा परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में प्रेरणास्रोत बताया। एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग से जुड़ना और उनकी सेवा करना है।



मंच पर उनके साथ भाजपा महासचिव गोपाल महाजन, कठुआ विधायक डॉ. भरत भूषण, हीरानगर विधायक एडवोकेट विजय शर्मा, डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रेखा कुमारी, जिला महासचिव राजेश मेहता, वरिष्ठ नेता रविंद्र शर्मा और गगन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed