{"_id":"d64364193adb7cd47722646a492f11b0","slug":"essays-on-the-social-evil-leer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध से किया सामाजिक बुराईयों पर कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध से किया सामाजिक बुराईयों पर कटाक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राष्ट्रीय एकता सप्ताह के छठे दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर छात्राआें ने विभिन्न विषयों पर निबंध लिखे और लेखन प्रतिभा के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर तीखा प्रहार किया।
सेव गर्ल चाइल्ड, दहेज प्रथा, चाइल्ड लेबर, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति, नो स्मोकिंग जैसे विषयों को आधार बनाकर छात्राओं ने निबंध के जरिये समाज को बेहतर बनाने के संदेश दिए। प्रतियोगिता का परिणाम समापन दिवस के दिन घोषित किया जाएगा।
इस मौके पर कालेज प्रधानाचार्य जनक सिंह अंदोत्रा प्रतियोगिता में जज रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि निबंध प्रतियोगिता में स्वंयसेवियों ने पूरे उत्साह के साथ समाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया है।
विज्ञापन
निबंधन पढ़ने के बाद उन्हें पता चला है कि युवाओं में सामाजिक बुराई के बारे में कितना ज्ञान और उनके दिलों में इन बुराइयों को समाप्त करने के लिए लिए कैसी योजनाएं हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर इकाई के समन्वयक राकेश जसरोटिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा कि कालेज की इकाई द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में कारगर होगी।