{"_id":"67b78da891844d3ade09d52b","slug":"employment-fair-organised-today-kathua-news-c-201-1-knt1008-117601-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रोजगार मेला आज, बेरोजगारों को मिलेंगी एक हजार से ज्यादा नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रोजगार मेला आज, बेरोजगारों को मिलेंगी एक हजार से ज्यादा नौकरियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार मेला आज, एक हजार से ज्यादा नौकरियों की बहार
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों के बीच जिले में एक हजार से ज्यादा निजी नौकरियों के लिए पद भरे जाएंगे। शुक्रवार को जिला खेल स्टेडियम में मेगा रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें 24 कंपनियां एक हजार से ज्यादा पद लेकर ऑनस्पॉट भर्ती करेंगी।
पूर्व में 13 और फिर 19 फरवरी को कम मिले आवेदनों की वजह से स्थगित हुए रोजगार मेले को लेकर इस बार प्रशासन ने जमकर प्रचार करवाया है। विधायकों से लेकर जिले की महत्वपूर्ण शख्सियतों को रोजगार मेले के प्रचार के लिए लगाया गया है। इतना ही नहीं गांव गांव में ग्रामीण विकास से लेकर अन्य विभागों और राजनीतिक दलों के माध्यम से भी सूचना पहुंचा दी गई हैं।
प्रशासन को अब तक 24 निजी कंपनियों की ओर से 1016 विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए अपनी रिक्तियां बताई हैं जिन्हें भरने के लिए प्रक्रिया होगी। इसके अलावा कई कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही पहुंचकर रिक्त पदों को भी भरने का काम करेंगे।
विज्ञापन
रोजगार परामर्श केंद्र की उप निदेशक पीयूषा खजूरिया ने बताया कि जिला खेल स्टेडियम में शुक्रवार को मेले का आयोजन होगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया कि युवाओं की मदद के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर तीन कंपनियों के साथ एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है। उम्मीद है कि अपनी ही तरह के जिले के इस पहले मेले में बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे।