{"_id":"591f478f4f1c1b864bf25182","slug":"employees-rushing-to-new-timetable","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई समय सारिणी पर भड़के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई समय सारिणी पर भड़के कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
Updated Sat, 20 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन द्वारा सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने के विरोध में शुक्रवार को सरकारी बाबुओं ने शहीद भगत सिंह पार्क में धरना दिया। इसके साथ ही शहीद भगत सिंह पार्क से जिला सचिवालय तक रैली निकाली और कालेज मार्ग पर प्रदर्शन भी किया। बाबुओं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किया गया बदलाव गलत और तानाशाही फैसला है।
विज्ञापन
रैली का नेतृत्व कर रहे मनोहर लाल, कुलदीप सिंह आदि ने कहा कि सरकार ने गरमी के मौसम में आठ बजे से दो बजे तक का समय तय किया है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर इस समय में बदलाव किया गया और समय दस से चार कर दिया गया। जो सर्दी के मौसम में समय सारिणी होती है। ऐसे में प्रचंड गरमी के बीच कर्मचारियों को आना पड़ता है और जब गरमी अपने चरम पर होती है, तब उन्हें छुट्टी होती है। ऐसे में तानाशाही रवैये को अपनाकर यह आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आदेश के बाद कुछ दफ्तरों का समय बदला गया और कुछ दफ्तरों का समय आठ से दो बजे का ही रखा गया। अब आधे कर्मचारी आठ से दो बजे के बीच दफ्तर आते हैं और कुछ कर्मचारी दस से चार बजे के नए समय के अनुसार दफ्तर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय बदलना था तो सभी का बदला जाता। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब सरकार ने समय तय किया है तो फिर जिला उपायुक्त ने किस आधार पर समय में बदलाव किया। उन्होंने कहा कि पहले भी कर्मचारी आठ बजे से दो बजे के बीच दफ्तरों में आते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से ही ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस नए बदलाव को वह सहन नहीं करेंगे और अगर समय नहीं बदला गया तो वह उग्र रुख अपना लेंगे। इस मौके पर विभिन्न विभागों के सरकारी बाबू मौजूद रहे।