{"_id":"61c0cd5045b0fe712443e4a3","slug":"electricity-workers-demonstrated-against-privatization-kathua-news-jmu250233361","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। अपनी मांगों के हक में बिजली विभाग में कार्यरत कर्मी व अधिकारी सोमवार को भी प्रदर्शन पर डटे रहे। बसोहली बिजली विभाग कार्यालय के प्रांगण में बिजली विभाग के कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मियों ने बताया कि मांगे पूरी न होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। वेतन वृद्धि नियमितीकरण, निजीकरण आदि मुद्दों को लेकर कर्मी अपनी मांगों पर डटे हैं। सुरजीत चौहान, धर्मेश विकास, परवेज अंसारी, गगन शर्मा, विजय कुमार, राज देव सिंह आदि ने बताया कि लोगों की दिक्कतों से वाकिफ है लेकिन जान हथेली पर रखकर काम करने वाले कर्मियों को नजरअंदाज किया जा रहा है जो सरासर गलत है।
वहीं आईटीआई के नजदीक बिजली विभाग के पावर स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया गया है। तहसीलदार बसोहली अमन आनंद ने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल पावर स्टेशन पर तैनात किया गया है ताकि कोई शरारती तत्व बिजली ढांचे को किसी तरह का नुकसान या छेड़खानी न कर सके। पावर हाउस के नजदीक जैट की ओर जाने वाली एलटी लाइन में फाल्ट आया था, जिसे सुधारने का कार्य प्रशासनिक स्तर पर जारी है। इसमें एनएचपीसी स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। शीतलनगर, पलाही व बसोहली तीनों पावर स्टेशनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। यहां बसोहली नगर में बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से बनी हुई है, वहीं बसोहली के ग्रामीण इलाकों में विद्युत व्यवस्था बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।