{"_id":"66aeb2e3b029afb8bc0354ea","slug":"electricity-news-kathua-news-c-201-1-knt1005-111888-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिजली कटौती और बिलों को लेकर किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिजली कटौती और बिलों को लेकर किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम
विज्ञापन
कठुआ। कई दिनों से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरनोटी मोड़ के पास लोगों ने यातायात को अवरुद्ध कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारी बिजली नहीं तो बिल नहीं के नारे लगा रहे थे।
शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में बरनोटी और उसके आसपास के इलाकों से इकठ्ठा हुए प्रदर्शनकारियों में शामिल महिलाओं और बच्चों ने लगभग दो घंटों तक अपनी मांगों को पूरा करने के लिए हाईवे को जाम रखा। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे सैकड़ों सरकारी दफ्तरों के मुलाजिम वाहनों से बाहर निकल कर अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सड़कों पर पैदल जाते देखे गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार कठुआ और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझा कर हाईवे पर दोबारा यातायात को बहाल करवाया।
प्रदर्शनकारियों में शामिल अमरीश जसरोटिया ने बताया कि हालांकि बिजली विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों के लिए छह घंटे की घोषित बिजली कटौती के बाद भी बिजली नहीं आती है। इससे इस उमस भरी भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बिजली विभाग हर महीने बिजली बिलों को बढ़ाकर भेज रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली आपूर्ति के नाम पर 24 घंटों में सिर्फ छह घंटे ही बिजली उपलब्ध करवा पा रहा है।
विज्ञापन
वार्ड सदस्य बरनोटी अंजू बाला ने कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन विभाग है कि इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। जइसके चलते लोगों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हाईवे को जाम कर दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचे तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो इससे भी ज्यादा संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर फिर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, परवेश कुमारी ने बताया कि आती-जाती बिजली से उनके घरों में लगे बिजली उपकरण खराब हो गए हैं। इस मौके पर नीलम कुमारी, शशि बाला, वीणा कुमारी, रेखा कुमारी, प्रीतम शर्मा और अमित कुमार आदि शामिल रहे।