{"_id":"5fa2ea308ebc3e9c021685d2","slug":"election-kathua-news-jmu222219938","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता लागू, क्षेत्र में बढ़ी चुनावी गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार संहिता लागू, क्षेत्र में बढ़ी चुनावी गतिविधियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। प्रदेश में जिला विकास परिषद, निकाय उपचुनाव और पंचायत उपचुनावों का बिगुल बजने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। वीरवार को जिले के दूर दराज बनी और लोहाई मल्हार में चुनावों की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पहले चरण का आगाज होने जा रहा है। डीडीसी, पंचायत उपचुनावों के लिए इन ब्लाक में एक साथ वोट डाले जाएंगे। यह प्रक्रिया बैलेट पेपर पर अंजाम दी जाएगी।
पहले चरण के बनी और लोहाई मल्हार में होने जा रहे चुनावों के तहत जहां दो जिला विकास परिषद सीटों पर चुनाव होंगे, वहीं इनमें कुल 43 पंचायतें भाग लेने जा रही हैं। इसके साथ ही पंच पद की तार और सरपंच पद की पांच रिक्त सीटों पर भी चुनाव होंगे।
जानकारी के अनुसार पहले चरण की सीटों पर 12 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, जिसके बाद 13 नवंबर को नामांकनों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 16 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे। 28 नवंबर को पहले चरण के चुनावों की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, जिसमें पंच और सरपंच हल्कों के परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जिन ब्लाक में चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उनमें उसके साथ ही आदर्श आचार संहिता भी समाप्त हो जाएगी। जिला विकास परिषद के लिए पड़ने वाले वोटों की गिनती 22 दिसंबर को होगी। डीडीसी चुनाव के पहले चरण में बनी को जहां महिला आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र घोषित किया गया है। वहीं, लोहाई मल्हार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। ज्ञात रहे कि, आठ चरणों में होने जा रहे पंचायत उपचुनाव में कठुआ जिले के 19 ब्लाक की 257 पंचायतों में से 22 पंचायत हल्कों और 26 पंच हल्कों में चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से चुनावी खर्चे पर डीडीसी उम्मीदवार के लिए पांच लाख, सरपंच उम्मीदवार के लिए डेढ़ लाख और पंच उम्मीदवार के लिए 50 लाख तक की सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
डीडीसी चुनावों को लेकर बिलावर में सक्रिय हुए उम्मीदवार
बिलावर। उपजिले के सभी छह ब्लॉकों में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। डीडीसी चुनावों को लेकर कई उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं और अपने-अपने इलाके में लोगों के साथ बैठके कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार चुनावों में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों ने ब्लॉक की पंचायतों के लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उम्मीदवार लोगों के साथ सीधा संपर्क भी साध रहे हैं। सरकार की ओर से अभी इन चुनावों को लेकर आगे की जानकारी जारी नहीं की गई है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करना शुरू कर दिया है कि किस उम्मीदवार को मैदान में उतार कर जीत हासिल की जा सकती है। क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है कि डीडीसी चुनावों में कौन उम्मीदवार के रूप में अपना भाग्य अजमाएगा। संवाद