{"_id":"6ae4e9d86ca6fcee4107876f","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1003-137999-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बग्गन की 20 हजार की आबादी पर नहीं है कोई स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बग्गन की 20 हजार की आबादी पर नहीं है कोई स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। आजादी के बाद भी अब तक बिलावर उपमंडल के बग्गन ब्लॉक की सात पंचायतें प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। ब्लॉक में कोई प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित नहीं किया गया है। इसके चलते करीब 20 हजार की आबादी को इलाज के लिए भी दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बग्गन अपर-ए, बग्गन अप्पर, बग्गन लोअर, मडून, ध्यौता, अपर धार डूगनू और लोअर धार डूगनू पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानी हो रही है। गिरधारीलाल, दर्शन कुमार, मनोज शर्मा और बलवंत सिंह ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाए तो उसे दूर के अस्पतालों में ले जाना पड़ता है। छह वर्ष पहले स्थानीय लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्राथमिक उपचार केंद्र खोलने की मांग उठाई थी। हालांकि, इस दिशा में आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कई परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र न होने से उन्हें इलाज के लिए अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ता है। समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने से मरीजों की परेशानी कई बार बढ़ जाती है।