{"_id":"67a8f7b7761eb756f90e7934","slug":"education-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-117275-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: परीक्षा पे चर्चा में जुड़ेंगे 40 हजार विद्यार्थी, पीएम बताएंगे तनावमुक्त रहने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: परीक्षा पे चर्चा में जुड़ेंगे 40 हजार विद्यार्थी, पीएम बताएंगे तनावमुक्त रहने के तरीके
विज्ञापन
जिले के 51 हायर सेकेंडरी स्कूलों में होगा सीधा प्रसारण, शिक्षा विभाग ने पूरी की तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सोमवार को होने वाली परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार जिले से 40 हजार विद्यार्थी इस कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। इसका प्रसारण सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिलाभर के 12 शिक्षा जोन में 51 सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों में सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है।
जिला स्तर का कार्यक्रम राजकीय हाई स्कूल पारलीबंड में होगा। इसमें 400 विद्यार्थियों सहित शिक्षक मौजूद रहेंगे। जिला स्तर के कार्यक्रम में जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा सहित जोनल अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं से पहले तनाव मुक्त रहने तरीके बताएंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। इससे पहले भी प्रधानमंत्री अपने सात संस्करणों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर चुके है।
जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है। सोमवार को आयोजित होने वाली चर्चा के लिए पूरी तैयारी की गई है। प्रत्येक स्कूल में प्रोजेक्टर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री न केवल बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने के लिए मार्गदर्शन देंगे बल्कि शिक्षक और अभिभावकों को भी परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने के लिए प्रेरित करेंगे।