फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   education news

Kathua News: विद्यार्थियों ने मातृभाषा पर विचार प्रस्तुत किए

विज्ञापन
education news
बसोहली। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी डिग्री महाविद्यालय बसोहली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निधि कोतवाल ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मातृभाषा पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में छठे सत्र की छात्रा शिवालिका ने अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस क्यों मनाया जाता है, इसकी जानकारी दी। छठे सत्र की एक अन्य छात्रा ने हिंदी में कविता प्रस्तुत की। इसके अलावा चौथे सत्र से साहिल व रीता देवी ने डोगरी मातृ भाषा में कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के प्रवक्ता डॉ. सुशील कुमार और डॉ. नैन सिंह ने किया। डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि विश्व में भाषाई व सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए और मातृभाषा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर वर्ष 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2024 की थीम है ''''बहुभाषी शिक्षा अंतर-पीढ़ीगत शिक्षा का एक स्तंभ है''''। यह दिवस इसलिए भी मनाया जाता है ताकि ऐसी भाषाएं जो लुप्त होने की कगार पर हैं, उनको बचाया जा सके। उनकी संस्कृति और सभ्यता से लोगों को परिचित कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed