फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   education news

Kathua News: बेहतरीन सेवा के लिए शिक्षक और शिक्षा अधिकारी सम्मानित

विज्ञापन
education news
कठुआ। रोटरी क्लब कठुआ की ओर से समारोह का आयोजन किया। इसमें 31 शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्ष शशि रानी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा विभाग जम्मू के संयुक्त निदेशक एचआर पाखरू मुख्य अतिथि केे रूप में और जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी एमआर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्लब की सचिव डॉ. पुष्पा रैना ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। चार्टर अध्यक्ष सत्यदीप ने दुनिया भर में मानवता की सेवा में रोटरी इंटरनेशनल और रोटरी क्लब ऑफ कठुआ के योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक एचआर पाखरू ने एक बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया है, वे भविष्य में भी अपने प्रयास को इसी तरह से निरंतर जारी रखेंगे। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किए जाने पर रोटरी क्लब ऑफ कठुआ की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में किरण सलाथिया, अश्वनी कुमार, रोहिणी बाला और कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed