फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   education news

Kathua News: कहीं किया बच्चों का मुंह मीठा तो कहीं नाच गाकर खुशी का इजहार

विज्ञापन
education news
कठुआ। बीते वीरवार को आए आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। स्कूलों में परीक्षा के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का स्कूल प्रबंधकों ने मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी जाहिर की। कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

खरोट मोड़ स्थित आरएस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा के बाद बेहतर परिणाम आने पर स्कूल के प्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इसमें उनके 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इसके लिए उन्होंने स्कूल स्टाफ के साथ-साथ इन बच्चों के अभिभावकों को भी मुबारकबाद दी। वहीं शहर के रेलवे रोड स्थित न्यू महावीर विद्या हाईस्कूल में भी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला। यहां स्कूल की प्रधानाचार्य परवीन कौसर ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थित उनके स्कूल के ज्यादातर विद्यार्थी ऐसे परिवारों से आते हैं, जहां अभिभावक बहुत ज्यादा शिक्षित नहीं हैं। फिर भी उनके बच्चों ने जिस तरह से परीक्षा में प्रदर्शन किया है, वह उनके शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन

इसी तरह लर्निंग टेंपल स्कूल में भी स्कूल के चेयरमैन नरेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बेहतर परीक्षा परिणाम लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि अभी यह शुरुआत है। भविष्य में हमें और ऊंची उड़ान उड़ानी है। इसके लिए हमें अपनी तैयारी को भी और मजबूत बनाना होगा ताकि प्रतियोगिता के इस युग में हम किसी भी तरह से पीछे न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed