फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   education news

Kathua News: सरकारी स्कूलों में भी होगी आया, लोगों को सरकार का आइडिया भाया

विज्ञापन
education news
हीरानगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को सरकारी गर्ल्स हाईस्कूल हीरानगर में किंडरगार्टन ब्लॉक का उद्घाटन समग्र शिक्षा विभाग के परियोजना निदेशक दीप राज ने किया। इस ब्लॉक को हर सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो किसी भी तरह से निजी स्कूल से कम नहीं है। लोग सरकार का आइडिया पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

जो अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ने में असमर्थ हैं, उनके लिए यह एक बड़ी सौगात है। उद्घाटन समारोह में परियोजना निदेशक ने कहा कि नेशनल एजूकेशन पॉलिसी के तहत अर्ली चाइल्डहुड केयर एजूकेशन को प्रमोट करने के लिए 188 केजी ब्लॉक प्रदेश में बनाए जाएंगे। इनमें से एक यह भी बनकर तैयार हो गया है, जिसके लिए 65 लाख रुपये मंजूर हुए थे। इनके बनाने का उद्देश्य सिर्फ यही है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए किसी तरह की सुविधा की कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मदद से 15 हजार आया भी नियुक्त की गई हैं। इस स्कूल में आया नहीं है, जिसके लिए 15 से 20 दिनों के भीतर आया की नियुक्ति के निर्देश भी दिए हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था और बेहतर करने का हरसंभव प्रयास जारी है। केंद्र सरकार की ओर से यह प्रयास किए जा रहे हैं कि हर सरकारी स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया हो। वहीं नवनिर्मित ब्लॉक में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को देखकर बच्चे और स्थानीय लोग बेहद खुश दिखे। उन्होंने सरकार और विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसे देखकर लगता है कि यह किसी निजी स्कूल से कम नहीं है। इस मौके पर स्कूल के मुख्य अध्यापक संजय सवार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज गुप्ता और स्थानीय निवासी एवं समाज सेवक धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article