फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Educated citizen can remain conscious for the right

शिक्षित नागरिक ही हक के लिए सचेत रह सकता है

Wed, 12 Nov 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 12 Nov 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
Educated citizen can remain conscious for the right
राजीव गांधी कालेज आफ एजुकेशन में मंगलवार को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाते हुए अंतर कालेज गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान, मुद्धा, चुनौती और अवसर गोष्ठी का विषय रहा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रथम शिक्षा मंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौलाना अबुल कलाम स्वतंत्रता सेनानी, स्कॉलर, शिक्षविद थे।

उन्होंने बताया कि वे सदा देश की एकता और अखंडता के पक्ष में रहे और स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बनाए गए। उनका विश्वास था कि शिक्षा प्रत्येक मनुष्य का अधिकार है और ये हर व्यक्ति को दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रथम शिक्षा मंत्री का मानना था कि एक शिक्षित नागरिक ही अपने हक और कर्तव्यों के प्रति सचेत रह सकता है और देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कालेज चेयरपर्सन अनु डोगर, कालेज प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्टाफ के लोग भी उपस्थिति रहे। वहीं डीग्री कालेज में भी शिक्षा दिवस के अवसर पर मनोवैज्ञानिक विभाग के विद्यार्थियों ने पूरे कालेज में सफाई अभियान चला कर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री को याद किया।


इस मौके पर  हिनायत, कृष्णा अरोड़ा, भानू प्रताप, अंचल, पूजा व अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे। कालेज छात्र डींपल शर्मा ने बताया कि शिक्षा हासिल करना मनुष्य का अधिकार है और इसे खरीदा और बेचा नही जाना चाहिए और देश के प्रत्येक बच्चे को पढ़ने का अवसर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed