फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Drug Smuggler Arrested

Kathua News: 15 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Drug Smuggler Arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। रामकोट पुलिस ने एक नशा तस्कर को 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार रात पुलिस नाके पर पकड़ा गया। 26 वर्षीय भाग हुसैन निवासी गढ़ सामना मंज कई महीनों से पुलिस के रडार पर था। पुलिस और खुफिया विभाग के संयुक्त प्रयासों से उसे बाइक पर जाते हुए काबू किया गया।

पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी रामकोट रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी कई तरह की आपराधिक गतिविधियों और नशे को बढ़ावा देने में संलिप्त था। उसकी तलाश में पुलिस लंबे समय से थी। चौकी प्रभारी ने कहा कि नशे की रोक के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी नशे को बढ़ावा देते हुए मिलता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। जानकारी देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद जम्मू व कश्मीर के महेंद्र सिंह मनकोटिया ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed