{"_id":"eba3758c4182836a50102e4088240317","slug":"dress-code-apply-in-degree-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीसदी मत से डिग्री कालेज में लागू होगा ड्रेस कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीसदी मत से डिग्री कालेज में लागू होगा ड्रेस कोड
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 21 Sep 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज में ड्रेस कोड को लेकर अकसर होने वाले विवाद को स्थानीय डिग्री कालेज प्रशासन ने समाप्त कर दिया है। शनिवार को छात्रों की राय जानने के लिए कालेज प्रशासन ने जनमत संग्रह करवाया जिसमें करीब 70 प्रतिशत छात्रों ने ड्रेस कोड के लिए हां कर दी। यानी अब कालेज में छात्रों को भी वर्दी पहनकर आना होगा।
विज्ञापन
छात्राओं के लिए ड्रेस कोड पहले से ही तय किया गया है। गौरतलब है कि इस प्रकार का जनमत संग्रह कालेज में पहली बार हुआ है। शनिवार को डिग्री कालेज में हुए जनमत संग्रह को कालेज प्रिंसिपल बीएल गुप्ता के नेतृत्व में पूरा किया गया। इसे सभी एचओडी ने अपने विभाग में शांतिपूर्ण संपन्न करवाया।
विज्ञापन
नतीजों की जानकारी देते हुए प्रिंसिपल ने बताया कि शनिवार को कुल 1071 छात्रों ने जनमत संग्रह में हिस्सा लिया जिसमें 739 छात्रों ने ड्रेस कोड के लिए ‘हां’ में मत दिया जबकि बचे हुए छात्रों ने ‘नहीं’ में मत दिया। उन्होंने कहा कि संग्रह के नियमों के अनुसार अब कालेज में छात्रों को भी वर्दी पहनकर आना होगा।
विज्ञापन
छात्रों के लिए ड्रेस कोड क्या होगा इसका फैसला अभी नहीं किया गया है। प्रिंसिपल ने बताया कि अगले सप्ताह छात्र संघ के चुनावों के बाद जो कमेटी बनेगी उसके साथ कालेज प्रशासन बैठक करेगा और फिर ड्रेस कोड के बारे में फैसला लिया जाएगा।