फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dr. jitender singh talk with border area farmers

सीमावर्ती किसानों से बोले केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र-जिनका खेती से कोई लेना-देना नहीं, वही कर रहे हैं विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
Dr. jitender singh talk with border area farmers
कठुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कठुआ के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले किसानों के साथ केंद्र सरकार के नए कृषि सुधार बिल पर चर्चा की। डॉ. सिंह ने कहा कि बिचौलियों की फसल लेने और उसकी बिक्री की व्यवस्था दो दशक पहले तक ही प्रासंगिक थी। आज का युवा किसान, शिक्षित, सुव्यवस्थित और अच्छी तरह से जानकार है। ऐसे में वो अपने लिए खरीदारों को चुनने के विकल्प का उपयोग भी करेगा। आज के किसान वास्तव में एक कृषि टेक्नोक्रेट हैं, जो कंप्यूटर पर बैठने की क्षमता रखता है। किसानों के पास अपने उत्पाद को ऑनलाइन बेचने की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज के युवा कृषि टेक्नोक्रेट्स के लिए जिस तरह के साधन और अवसर उपलब्ध हैं, हमें उन्हें अन्य टेक्नोक्रेट्स और उद्यमियों के लिए उपलब्ध रास्ते से वंचित करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के कृषि क्षेत्र में एक बड़ी विसंगति को ठीक किया है। ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बड़े कारोबारी घराने खेती पर अधिकार कर रहे हैं और किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा कर लिया जाएगा, लेकिन इससे बचाने के लिए कृषि सुधार कानून में नियम उपलब्ध हैं। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिनका खेती से कोई लेना देना नहीं है वो प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बातचीत की व्यवस्था भाजपा के कठुआ इकाई ने अपने जिला अध्यक्ष रघुनंदन सिंह के नेतृत्व में की। बातचीत में भाग लेने वालों में किसान सुभाष सिंह, नार सिंह और दिलबाग सिंह के साथ-साथ सरपंचों, विक्रम सिंह, दीवान सिंह, बंटू आदि ने भी भाग लिया। स्थानीय कार्यकर्ता विक्की शर्मा, सीमा और झंडा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed