{"_id":"6297b522936f5c576a4074cf","slug":"do-not-share-personal-information-on-social-media-kathua-news-jmu2610290104","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी जानकारी सोशल मीडिया पर न करें शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी जानकारी सोशल मीडिया पर न करें शेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर की एनएसएस इकाई की ओर से बुधवार को कॉलेज परिसर में एक दिवसीय साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनीता जमवाल ने की। शिविर में मौजूद डॉक्टर सुनील दत्त ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक किया। उन्हाेंने कहा कि सभी विद्यार्थी साइबर अपराध के प्रति सचेत रहें। अपनी किसी भी निजी जानकारी को सोशल मीडिया नेटवर्क पर शेयर न करें।
इस अवसर पर डॉ. मनु शर्मा ने कहा कि संचार क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास के इस दौर में मोबाइल, कंप्यूटर से जहां एक तरफ जिंदगी आसान हो गई है, वहीं कई प्रकार के जोखिम भी हैं। उन्होंने शिविर में मौजूद विद्यार्थियों को बताया कि सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतें। ईमेल आईडी, वेबसाइट व अन्य सभी सोशल मीडिया साइटों पर विद्यार्थियों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के बैंक खातों से हजारों रुपये गायब हो जाते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की जानकारी सोशल मीडिया पर न डालें। इस दौरान डॉक्टर पिंकी, डॉक्टर शिव के खजूरिया, प्रोफेसर सुनीता, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।