फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   DLSA made youth aware about drug abuse

Kathua News: डीएलएसए ने युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के बारे में किया जागरूक

Fri, 27 Jun 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 27 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
DLSA made youth aware about drug abuse
कठुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर बसोहली में एक जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरवार को कार्यक्रम नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित किया किया। कार्यक्रम का आयोजन तहसील सेवा समिति बसोहली के सहयोग से आयोजित किया गए था। जिसमें विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव कामिया सिंह अंदोत्रा मुख्य रूप से उपस्थित रही। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि इस वर्ष के अभियान का विषय है -साक्ष्य स्पष्ट है: रोकथाम में निवेश करें। नशे के बढ़ते चक्र को तोड़ें और संगठित अपराध को रोकें। इसके अलावा एलएडीसी की ओर से सुमित जसरोटिया, अधिवक्ता आकांक्षा शर्मा, अनिल पाधा और एडवोकेट विकरांत सिंह कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नशीली दवाओं के बुरे प्रभावों के बारे में बात की और स्वस्थ जीवन जीने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने पर जोर दिया। इस मौके पर मुंसिफ बसोहली भानु भसीन, तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा, एसडीपीओ बसोहली सुरेश शर्मा, एसएचओ बसोहली गीतांजलि गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed