फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dinanagar's team became the winner in the cricket tournament

क्रिकेट टूर्नामेंट में दीनानगर की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
Dinanagar's team became the winner in the cricket tournament
कठुआ। बडाला पंचायत में जारी नानक कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दीनानगर क्रिकेट क्लब और नानक नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें दीनानगर की टीम ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में टास जीतकर नानक नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके चलते बल्लेबाजी करने उतरी दीनानगर क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 220 रन बनाए। इस दौरान टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज लाडा ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नानक चक क्रिकेट क्लब की टीम इस बड़े स्कोर के दबाव को नहीं झेल सकी और एक के बाद एक बल्लेबाजों के आउट होने के कारण उनकी पूरी टीम 180 रनों पर सिमट गई। टीम को 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहीं, उप विजेता रही टीम को 11 हजार रुपया नगद और स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान पूर्व वन मंत्री ने गांव के लोगों की ओर से उठाई गई खेल मैदान का निर्माण की मांग का समर्थन किया। साथ ही कहा कि आश्वासन देते हैं कि लोगों की इस मांग को उचित मंच पर अवश्य उठाया जाएगा। इस मौके पर सरपंच बडाला शुभकर्णी, सरपंच जखबड़ अरुण शर्मा, वरिष्ठ नागरिक वीर सिंह के अलावा आयोजन कमेटी के मनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, सोनी कुमार और श्यामलाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed