फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   different channel for devotees open in lakhanpur

अमरनाथ यात्रा : भक्तों के लिए लखनपुर में अलग से चैनल खोलने की तैयारी

Tue, 21 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 21 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
different channel for devotees open in lakhanpur
लखनपुर में नाचते भक्त - फोटो : अमर उजाला

बाबा बर्फानी के सेवादारों के लिए लखनपुर टोल प्लाजा पर एक विशेष चैनल खोल दिया गया है। लंगरों के वाहनों को बिना देरी के क्लीयरेंस देने के लिए यह कदम उठाया गया है। भोले के भक्तों के लिए भी जल्द ही एक चैनल खोलने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को भी लखनपुर के रास्ते राज्य में विभिन्न जगह लंगर लगाने के लिए लंगर कमेटियों के सेवादारों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अब तक राज्य में पहुंचे लंगर वाहनों का आंकड़ा 113 को पार कर गया है। सोमवार को लंगर वाहनों का इस साल का सबसे बड़ा जत्था लखनपुर से होकर गुजरा। इसमें 32 वाहन शामिल थे। लखनपुर में आबकारी विभाग ने क्लीयरेंस के बाद इन्हें आगे जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन


लंगर के वाहनों को जल्दी क्लीयरेंस देने लिए लखनपुर टोल प्लाजा पर विशेष चैनल खोल दिया गया है। डीसी आबकारी विभाग राजेश शर्मा ने बताया कि भक्तों के लिए भी जल्द ही एक अलग से चैनल खोल दिया जाएगा ताकि उन्हें इंतजार न करना पड़े। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य का प्रवेशद्वार बाबा बर्फानी के रंग में रंगने लगा है। सप्ताह भर में भक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो जाएगा। इसे लेकर स्थानीय व्यवसायी तैयारियों में जुट गए हैं। विभिन्न विभागों ने भी तैयारियों को तेज कर दिया है। लखनपुर कसबे में बाबा बर्फानी के भक्तों के स्वागत के लिए होर्डिंग लग गए हैं। दुकानों को भी सजाया जाने लगा है। रंगबिरंगी रोशनी की चमक में लखनपुर कसबे को देर शाम सजा हुआ देखा जा सकता है।

मोहब्बत का पैगाम लेकर रियासत में पहुंच रहे भक्त ः बाबा बर्फानी के भक्त रियासत में प्यार, मोहब्बत और आस्था का पैगाम लेकर पहुंचते हैं। 22 वर्षों से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले सेवार्थ पोषपत्री में लंगर लगाने वाले श्री शिव सेवक समिति दिल्ली के 275 सेवादार सोमवार को कठुआ पहुंचे।

शिव सेना जम्मू-कश्मीर और डोगरा फ्रंट की कठुआ इकाई द्वारा नौ वर्ष से रात के रुकने का इंतजाम किया जाता है। जिला अध्यक्ष नरेंद्र तांगड़ी ने बताया कि बाबा के भक्तों की आस्था सराहनीय है। उन्होंने कहा कि लखनपुर में लंगर वाहनों और श्रद्धालु वाहनों का टोल माफ किया जाना चाहिए। शिव सेना के राज्य प्रमुख अशोक गुप्ता ने भी सेवादारों के जत्थे का स्वागत किया।


श्री शिव सेवक समिति दिल्ली पोषपत्री के प्रमुख अशोक अग्रवाल ने बताया कि लंगर में भक्तों के लिए खानपान से लेकर, जूते, जुराबें, कपड़ों और दवाओं की भी व्यवस्था की जाती है। यात्रियों की तकलीफों को हल करने लिए हर साल नए इंतजाम किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed