फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development of Dyala Chak chhala Road in Final Phase

Kathua News: दो पुलों को मंजूरी, 155 करोड़ से होगा दयाला चक-छलां सड़क का विस्तारीकरण

विज्ञापन
Development of Dyala Chak chhala Road in Final Phase
दयालाचक छलां मार्ग पर जारी काम।
- सड़क का काम पूरा होने से लगभग 50 किलोमीटर कम होगी कश्मीर घाटी की दूरी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को धार मार्ग से जोड़ने वाली दयाला चक-छलां सड़क के दोहरीकरण का काम अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। इस मार्ग पर दो पुलों को मंजूरी मिली है। इनके बनते ही दोहरीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके लिए वर्ष 2026 तक डेडलाइन तय की गई है।
जानकारी के अनुसार यह सड़क न केवल क्षेत्र की सूरत बदलेगी बल्कि अन्य राज्यों से उधमपुर, कटड़ा और घाटी का सफर भी सुगम बनाएगी। इसके अलावा बिलावर, रामकोट आदि क्षेत्रों से दयाला चक तक रोजाना आने-जाने वाले लोगों के वाहन सरपट दौड़ पाएंगे और समय भी बचेगा। करीब 155 करोड़ की लागत से 25 किलोमीटर लंबे मार्ग का विस्तारीकरण होगा। गलमन और सन्याल में अभी पुल बनना बाकी है। गलमन में काम शुरू हो गया है। इस रूट से श्रीनगर तक करीब 50 किलोमीटर की दूरी घटेगी। लखनपुर के बाद और सांबा से पहले कश्मीर जाने के लिए यह वैकल्पिक रूट बनेगा। यातायात बढ़ने से यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रूट काफी व्यस्त है। बिलावर व उसके आस-पास के इलाके से लोग दयाला चक में ही खरीदारी करने आते हैं। इसी के साथ नौकरी-पेशा लोग रोजाना इसी रूट से सफर करते हैं। सड़क के विस्तारीकरण से उनका सफर सुगम होगा।

सरदारी लाल, अध्यक्ष, दयाला चक व्यापार मंडल
--------------------------------------------

सड़क के विस्तारीकरण के बाद इस रूट से सटे इलाकों की सूरत बदलेगी। दूसरे राज्यों से माता वैष्णो देवी और कश्मीर तक इस रूट से जाने वाले यात्रियों को शार्टकट मार्ग मिलेगा।
अश्विनी शर्मा, स्थानी निवासी
-----------------------------------
कोट

ज्यादातर जगह सड़क का विस्तारीकरण हो चुका है। कुछ पुलों का काम बचा है। गलमन में साढ़े चार करोड़ और सन्याल में आठ करोड़ की लागत से पुल बनेंगे। - धर्मवीर सिंह, ऐई बीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed