फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   mla ka daura news

Kathua News: बनी सब-जिला अस्पताल का विधायक ने किया दाैरा, मरीजों का जाना हाल

विज्ञापन
mla ka daura news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बनी । विधायक बनी डॉ. रामेश्वर सिंह ने शनिवार को बनी सब-जिला अस्पताल का दौरा कर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बीएमओ बनी से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने देने के निर्देश दिए।



विधायक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार, आवश्यक दवाइयां और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के लिए आवश्यक मेडिसिन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसी भी कमी को जल्द से जल्द दूर किया जाए। विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। जो भी समस्याएं हैं उनका प्राथमिकता के साथ निस्तारण हो। इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed