{"_id":"61e9c9d0a4cbc176c9450629","slug":"development-kathua-news-kathua-news-jmu252292715","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी में गुज्जर-बक्करवाल छात्रों को जल्द मिलेगा छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी में गुज्जर-बक्करवाल छात्रों को जल्द मिलेगा छात्रावास
विज्ञापन
कठुआ। बनी उपमंडल में 11 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गुज्जर-बक्करवाल छात्रों के लिए छात्रावास का सपना अब जल्द पूरा होने जा रहा है। दो करोड़ 63 लाख की यह परियोजना पिछले कई वर्षों से राशि के अभाव में लटकती रही है। लेकिन अब परियोजना के लिए पर्याप्त राशि होने के बाद काम में तेजी लाई गई है। ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा कर लिया गया है, पहले फ्लोर के लिए दीवारों को उठाने के बाद छत डालने की तैैैयारी की जा रही है। परियोजना के पूरा होने से उपमंडल में गुज्जर-बक्करवाल छात्रों को किराए पर कमरा लेकर नहीं रहना पड़ेगा और उच्च शिक्षा के दौरान वे इसी छात्रावास में ठहर सकेंगे। बनी के कई इलाके तीन से चार घंटे की पैदल दूरी पर हैं। खास तौर पर गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के लोग दूरदराज इलाकों में रहते हैं। ऐसे में सुविधाओं के अभाव में उनके लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मुश्किल आती है। कठुआ में रहकर शिक्षा हासिल करने की जगह अब जल्द वे बनी में छात्रावास की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
---
99 लाख की लागत से ग्राउंड फ्लोर का काम किया जाना था, जबकि पहले फ्लोर के लिए 90 लाख की राशि निर्धारित की गई है। पहले फ्लोर के लिए ढांचा तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि मार्च तक इमारत का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। समतलीकरण और संपर्क सड़क के लिए भी विभाग की ओर से टेंडर लगा दिए गए हैं।
- मोहम्मद आरिफ, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग