फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

15 हजार नई लाइटों से जगमगाएगा कठुआ शहर

विज्ञापन
Development
कठुआ। दीपावली से पूर्व शहर में बिजली के हर खंभे पर आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी। इसकी जानकारी नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने मंगलवार को पटेल नगर में गली का निर्माण कार्य शुरू कराने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई बातचीत में उन्होंने शहर में नई स्ट्रीट लाइटों को लगवाने के लिए उनका सहयोग मांगा था। मंत्री ने इस मामले में पहल करते हुए नगर परिषद को 15 हजार लाइटों की सौगात दी है। जिसे दीवाली से पहले लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ताकि, शहर का कोई भी कोना दीवाली पर अंधेरे में न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए नेशनल हाईवे पर सहार खड्ड से लेकर मग्गर खड्ड तक, कीड़ियां गंडयाल पुल से लेकर कठुआ शहर, चंबे का बाग और ओल्ड सांबा-कठुआ रोड पर चन्ना ग्रां तक के सभी सार्वजनिक स्थलों पर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा शहर में गलियों व नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। आज पटेल नगर में गलियों के निर्माण का काम शुरू कराया है। इसी तरह शहर में अन्य स्थानों पर कार्य कराए जा रहे हैं, जोकि आने वाले दिनों में शहर की तस्वीर बदल देंगे। इस मौके पर पार्षद प्रेमनाथ डोगरा, संजीव वैद्य, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed