फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

उखड़ी सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग

विज्ञापन
Development
वरदात को जाने वाली खस्ताहाल सड़क, संवाद। - फोटो : KATHUA
रामकोट। उज्ज पुल से बरदात जाने वाले सड़क के पहले किलोमीटर में लोगों ने सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन

बरदात के रहने वाले अंचल सिंह ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब दो वर्ष पहले किया गया था। जिसमें पीएमजीएसवाई विभाग ने तारकोल बिछाई गई थी। लेकिन, अब सड़क के शुरुआती किलोमीटर में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। ज्यादा बारिश होने पर सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, सड़क पर पानी इस तरह बढ़ जाता है कि वह गहरा तालाब नजर आता है।

महेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार पिछड़े इलाकों की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती है। एक बार सड़क बनाने के बाद इसकी मरम्मत पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। जिससे सड़क धीरे-धीरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क के बन जाने से लोगों को काफी राहत थी। लेकिन, सड़क के शुरुआती किलोमीटर में सड़क खराब होने से कई वाहनों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। दुकानदार बलबीर सिंह ने कहा कि विभाग जल्द सड़क की मरम्मत करवाए। जिससे आने वाले दिनों में होने वाले हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed