{"_id":"613fa0508ebc3eb79611987a","slug":"development-kathua-news-jmu2435762111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाते हुए ढहाए 25 ढांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाते हुए ढहाए 25 ढांचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाने का काम सोमवार को फिर से शुरू कर दिया गया। पिछले हफ्ते वीरवार को कूटा से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया था, जो हीरानगर मोड़ तक चला। उसके बाद बारिश होने के कारण कार्रवाई को रोक दिया गया था।
सोमवार को हीरानगर मोड़ से यह कार्रवाई फिर से शुरू कर दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों की देखरेख में और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। जानकारी के अनुसार यहां करीब 25 कच्चे और पक्के ढांचे जेसीबी की मदद से ढाए गए।
कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने खुद अपना सामान उठाकर दुकानों के भीतर रख लिया। दुकानों के बाहर बने शेड भी उतार लिए। कुछ लोगों ने सामान हटाने के लिए कुछ दिन और मांगे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। कठुआ की ओर बढ़ते हुए दियाला चक, चड़वाल, छन्न अरोड़ियां, हमीरपुर, राजबाग, आदि जगहों पर भी इसी तरह से अतिक्रमण हटाया जाएगा।