{"_id":"613f9a2c8ebc3e5f2632a774","slug":"development-kathua-news-jmu2435713168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी और हाईवे के बीच स्थायी पुल बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी और हाईवे के बीच स्थायी पुल बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
जीएमसी कठुआ अप्रोच रोड का शुरू हुआ निर्माण कार्य, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जीएमसी की संपर्क सड़क के लिए आखिरकार स्थायी पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। यह अप्रोच रोड इसी साल बरसात के मौसम में चार बार बह चुकी है। और, इससे कई बार लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं।
25 मीटर लंबा यह वेंटेड कॉजवे पुल एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। साथ ही, अनुमान है कि अगले छह महीने के भीतर ही इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिलकर जीएमसी की संपर्क सड़क को जोड़ने वाली सर्विस लेन को बनाने की भी कवायद शुरू कर दी गई है।
जीएमसी कठुआ और एसोसिएटेड अस्पताल के बीच हाईवे की दूरी को कम करने, और सीधा संपर्क के लिए बाकायदा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से फ्लाई ओवर की मांग भी रखी गई है। इसकी योजना तैयार की जा रही है। इससे स्टाफ और मरीजों को नई इमारत से एसोसिएटेड अस्पताल तक जाने में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही हाईवे पर अचानक रुकने वाले यात्री वाहनों से हादसों की आशंका को भी कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमारत का काम तो पूरा कर लिया गया था, लेकिन हाईवे से इसकी अप्रोच सड़क को योजना में रखा ही नहीं गया। ऐसे में जब बरसात का मौसम शुरू हुआ तो नई मुसीबत खड़ी हो गई। बीते साल के अंत में स्वास्थ्य विभाग ने माना कि अप्रोच सड़क और पुल भी जीएमसी का ही हिस्सा है। जिसके बाद मार्च तक टेंडर हुए, और पुल को डिजाइन करने का काम शुरू किया गया। हालात और बदतर तब हो गए जब बीते दो महीने में ही चार बार अस्थायी अप्रोच पुलिया बारिश के पानी में बह गई। स्टाफ और मरीजों को भी जीएमसी की इमारत में जाने के लिए जूते उतारकर जाने को मजबूर होना पड़ा।
----
जीएमसी की अप्रोच के लिए पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उम्मीद है कि अगले छह महीने के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा। राजमार्ग प्राधिकरण से कई बार बैठकों में जीएमसी की अप्रोच सड़क के लिए सर्विस लेन का मामला उठाया गया है। इसके लिए भी योजना पर काम किया जा रहा है।
- विनोद कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कठुआ