{"_id":"613ba8078ebc3ef2c63b48ed","slug":"development-kathua-news-jmu2433676194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर-महानपुर-बसोहली हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनपुर-महानपुर-बसोहली हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सैद्धांतिक रूप से मंजूर हुए लखनपुर-महानपुर-बसोहली हाईवे को लेकर कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। कठुआ के उपायुक्त राहुल यादव ने जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की मांग को मंडलायुक्त को भेजा है। लगभग 69 किलोमीटर लंबे और 606 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रस्तावित हाईवे के संबंध में पर्यटन, विकास और अंतरराज्यीय संपर्क का भी हवाला दिया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से मंडलायुक्त को लिखे पत्र में जानकारी दी गई है कि जिला विकास परिषद के अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार लखनपुर-महानपुर-बसोहली मार्ग के दोहरीकरण की मांग उठाई जा रही है। रंजीत सागर बांध और पर्यटन की संभावनाओं के अतिरिक्त बसोहली में बन रहे वाटर स्पोर्ट्स सेंटर और अकादमी, पंजाब से अटल सेतु के रास्ते इसका संपर्क और बनी बसोहली के बीच पर्यटन को देखते हुए इस सड़क का काफी महत्व है।
बाकायदा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से इसे सैद्धांतिक रूप से हाईवे मंजूर किया गया है, जिसकी डीपीआर 606.08 करोड़ की तैयार हुई है। यह परियोजना बनी-बसोहली के बीच एक बेहतर विकल्प और भद्रवाह तक सड़क संपर्क का एक बेहतर जरिया बन सकता है। ऐसे में मंडलायुक्त जम्मू से अपील की गई है कि परियोजना को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सामने उठाया जाए।