{"_id":"6136652e8ebc3e38a0719157","slug":"development-kathua-news-jmu2430837165","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्षों से खुले मेनहोल के लिए लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्षों से खुले मेनहोल के लिए लोगों में रोष
विज्ञापन
बसोहली के वार्ड संख्या 11 के मेनहोल में फंसी कार का पहिया वह उसे निकालते स्थानीय लोग संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। बस अड्डे वार्ड 11 के नगर कमेटी उपाध्यक्ष के घर के समीप लगते चौक के मुख्य रास्ते पर मेनहोल का ढक्कन करीब तीन वर्षों से खुला पड़ा है। यहां न जाने कितने ही वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसे लगाने के लिए नगर कमेटी सिर्फ झूठे आश्वासन दिए जा रही है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
नगर कमेटी के अधिकारियों से जब भी इस संदर्भ में पूछा जाता है, तो वह हर बार यही आश्वासन देते हैं कि जल्द ही इस पर काम किया जाएगा। लेकिन, हर बार आश्वासन झूठे सिद्ध होते हैं। वार्ड 11 के नागरिक एजाज भट्ट, रियाज भट्ट, शमसुद्दीन, कमरदीन, मुन्ना, नाजो, परवीना अख्तर, आदि ने कहा कि नगर कमेटी विकास के बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन, एक मेनहोल को ढंकने के लिए उनके पास फंड नहीं है। बारिश के दौरान खुले मेनहोल से सारा पानी सड़कों पर आ जाता है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने नगर कमेटी को चेतावनी दी है कि अगर इस मेनहोल की वजह से कोई हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी नगर कमेटी की होगी। इसके लिए वे नगर कमेटी पर कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
------
बसोहली नगर में जितने भी मेनहोल के ढक्कन नहीं हैं, या टूटे हैं, उनकी मरम्मत के लिए करीब 21 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। संबंधित ठेकेदार जल्द ही काम शुरू करेगा। जहां-जहां कमियां हैं, उसे पूरा किया जाएगा।
- पीआर सांगड़ा, ईओ, नगर कमेटी